क्या सच में टी एस सिंहदेव ने दे दिया इस्तीफा : जानें इस खबर की सच्चाई

Sawasthy Mantri TS Singh Ne Diya istifa : बीते दिनों छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंह देव के बीच मनमुटाव की खबरों ने खूब सुर्खियां बटोरी थी। इसके बाद टीएस सिंह देव के इस्तीफे की खबर भी तेजी से फैली। लेकिन इसका खंडन करते हुए इसे महज एक अफवाह बताया गया है।


छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंह देव के कार्यालय ने इस्तीफे की खबर का खंडन करते हुए कहा है कि यह पूरी तरह से बेबुनियाद खबर है। मंत्री के खिलाफ अफवाह फैलाई जा रही है।

2018 दिसंबर में कांग्रेस के सत्ता में आने के बाद जब बघेल और उनके दो वरिष्ठ कैबिनेट सहयोगी टीएस सिंह देव और ताम्रध्वज साहू कांग्रेस के प्रमुख दावेदार थे। तब सीएम पोस्ट-शेयरिंग फॉर्मूला छत्तीसगढ़ के राजनीतिक दायरे में चर्चा का विषय रहा है। तभी से कयास लगाए जा रहे थे कि बघेल और टीएस सिंह देव के बीच ढाई साल के सत्ता बंटवारे के फार्मूले के आधार पर शीर्ष पद के लिए आम सहमति बनी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *