जांजगीर-चाम्पा छत्तीसगढ़ : जिले के डभरा से अधेड़ महिला के साथ दुष्कर्म के बाद हत्या का सनसनी मामला सामने आया हुआ है। दरअसल एक सनकी युवक के द्वारा महिला से अपनी हवस पूरी की तथा उसे मौत के घाट उतार दिया गया। वहीं, जब महिला के द्वारा आरोपी का विरोध किया गया तो उसके प्राइवेट पार्ट में रॉड डाल दिया गया। यह पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया, जिसके आधार पर पुलिस के द्वारा आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया गया है।
अभी जुड़े हमारे whatsapp ग्रुप से
यह भी पढ़ें : कानन पेंडारी चिड़िया घर बिलासपुर छत्तीसगढ़।
Put Rod on Private part after rape of a woman : मिली जानकारी के बताए अनुसार घटना 5 अप्रेल की देर रात हुई थी। डभरा की बुजुर्ग महिला, एक दुकान के बाहर ही तखत पर ही रात बिताती थी। रात करीब 2 बजे युवक किशन यादव वहां पहुंचा तथा महिला को घसीटकर ले गया एवं उसके साथ दुष्कर्म किया गया।
यह भी पढ़े : नेचर कैंप बोइरपड़ाव, खोंदरा बिलसापुर छत्तीसगढ़।
वहीं, सुबह जब ग्रामीणों के द्वारा महिला को गंभीर हालत में देखा गया तो उसे अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टर के द्वारा उसे मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस के द्वारा जांच करके सीसी टीवी फोटेज खंगाला गया तो बुजुर्ग महिला को युवक गघसीटकर ले जाते हुए दिखाई दिया। पुलिस के द्वारा युवक के बारे में पता किया गया तो उसकी पहचान किशन यादव के रूप में हुई।
यह भी पढ़े : महामाया देवी मंदिर रतनपुर।
बताया यह भी जा रहा है कि आरोपी युवक काफी सनकी है। पुलिस के द्वारा हत्या का जुर्म दर्ज कर लिया गया था। परंतु पीएम रिपोर्ट में दुष्कर्म का खुलासा होने पर हत्या की धारा 302 के साथ ही साथ 376 की धारा भी जोड़ी गई है। मामले में आरोपी सनकी युवक किशन यादव को पुलिस के द्वारा आज गिरफ्तार किया गया है।
यह भी पढ़ें : मां लखनी देवी मंदिर रतनपुर।