रायपुर के वेब पोर्टल के पत्रकार के खिलाफ़ फर्जी खबर प्रकाशित करने का लगा आरोप, पुलिस ने पत्रकार को किया गिरफ्तार, कांग्रेस के नेताओं की फर्जी खबर प्रकाशित करने का दावा..!


रायपुर छत्तीसगढ़ : छत्तीसगढ़ राज्य की राजधानी रायपुर में पुलिस के द्वारा एक स्थानीय वेब पोर्टल के पत्रकार को राज्य में कांग्रेस पार्टी के नेताओं के खिलाफ कथित रूप से फर्जी एवं बेमतलब की खबरें प्रसारित करने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया है।


यह भी पढ़े : cg vyapam ने पटवारी के 301 पदों पर निकली भर्ती, जल्द करे अप्लाई, जानिए पटवारी परीक्षा हेतु क्वालिफिकेशन और पूरी डिटेल्स..!


राजधानी रायपुर जिले के पुलिस अधिकारियों के द्वारा शुक्रवार को यह बताया गया कि पुलिस के द्वारा वेब पोर्टल के पत्रकार नीलेश शर्मा को बीते बुधवार को गिरफ्तार किया गया है।


यह भी पढ़े : बिलासपुर के आस पास पिकनिक मनाने के लिए बेहतरीन जगह, जहा आकर आप मंत्रमुग्ध हो जायेंगे, पढ़िए पूरी पोस्ट।


पुलिस अधिकारियों के द्वारा यह भी बताया गया है कि कांग्रेस के कार्यकर्ता खिलावन निषाद (आयु करीब 36 वर्ष) के द्वारा बुधवार को नीलेश शर्मा के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज़ कराई गई थी कि ‘‘उन्होंने कांग्रेस के मंत्री तथा विधायकों के खिलाफ आपत्तिजनक शब्दों का प्रयोग करते हुए अपने वेब पोर्टल पर फर्जी खबर प्रकाशित किया था।’’


यह भी पढ़े : तालाबों एवं मंदिरों का नगर रतनपुर बिलासपुर छत्तीसगढ़, अनेक इतिहास को समेटे हुए है रतनपुर, जानिए पूरी रहस्य।

उन्होंने यह भी बताया कि निषाद की शिकायत पर सिविल लाइंस थाने के पुलिस द्वारा नीलेश शर्मा के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया तथा बाद में उन्हें गिरफ्तार भी किया गया। पुलिस अधिकारियों द्वारा यह भी बताया गया है कि पूरे मामले की अच्छी से जांच किया जा रहा है।


यह भी पढ़े : बिलासपुर के आस पास की खूबसूरत जगह, अनेक पिकनिक स्पॉट एवं खूमने लायक जगह के बारे में जानिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *