रायपुर साइंस कॉलेज मैदान की प्रदर्शनी की चर्चा पूरे देश भर में, जनसंपर्क द्वारा प्रदर्शित छत्तीसगढ़ के मॉडल को देख लोगो ने कहा अद्भुत! : Raipur Science College Ground Model

 


रायपुर छत्तीसगढ़ : छत्तीसगढ़ राज्य शासन के द्वारा तीन वर्षों से सेवा, जतन, सरोकार तथा गढ़बो नवा छत्तीसगढ़ की संकल्पना को जनसंपर्क विभाग के द्वारा छायाचित्र प्रदर्शनी के द्वारा जीवंत रूप में राजधानी रायपुर स्थित साइंस कॉलेज मैदान में प्रदर्शित किया गया है। जनसंपर्क विभाग के द्वारा आयोजित किए गए प्रदर्शनी में शासन की जनहितैषी योजनाओं की जानकारी दिया गया है। जनसंपर्क विभाग द्वारा शासकीय योजनाओं तथा कार्यक्रमों पर आधारित पत्रिका, ब्रोसर, पम्पलेट का वितरण भी किया गया।


राज्य शासन की योजनाओं का सभी लोगों से अवगत कराना है उद्देश्य :  जिस छत्तीसगढ़ राज मॉडल की चर्चा पूरे देश में हो रही है, उसकी झलक रायपुर साइंस कॉलेज के मैदान में प्रदर्शनी के माध्यम से दिखाई गई है। शासन की बिजली बिल हॉफ योजना, न्याय का छत्तीसगढ़ मॉडल, श्री धन्वंतरी जेनेरिक मेडिकल स्टोर, गोधन न्याय योजना, राजीव गांधी किसान न्याय योजना की उपलब्धियां इस प्रदर्शनी मे दिखाई गई है। प्रदर्शनी का उद्देश्य अधिक से अधिक लोगों को शासन की योजनाओं से अवगत कराना तथा उससे लेगो को लाभान्वित करना है।


शासन के योजनाओं से लोगों में दिखा भारी उत्साह : जनसंपर्क विभाग के द्वारा लगाई गई इस प्रदर्शनी को भारी लोगों द्वारा बेहतर प्रतिसाद मिल रहा है। शासन के योजनाओं की जानकारी प्राप्त करने हेतु लोगो में गजब का उत्साह है। यह प्रदर्शनी आगामी 6 फरवरी तक रायपुर के साइंस कॉलेज के मैदान में जारी रहेगी, जहां पहुंचकर लोग शासन की योजनाओं से जुड़ी की तमाम जानकारी प्राप्त कर सकते है।


राज्य सरकार द्वारा समाज के हर वर्ग को दिया गया है सहारा : प्रदर्शनी का अवलोकन करने पहुंची दुर्ग की संगीता चंद्राकर द्वारा यह बताया गया कि राज्य सरकार द्वारा समाज के हर वर्ग को सहारा दिया गया है। किसान, वृद्ध, युवा, महिला, श्रमिक एवं वनवासियों को अपनी योजनाओं से लाभान्वित करने का प्रयास किया है। उन्होंने विभाग के द्वारा प्रकाशित पत्र-पत्रिकाओं तथा पम्पलेट को महत्वपूर्ण सूचना स्त्रोत मानते हुए यह कहा कि इससे शासन के योजनाओं की सटीक जानकारी प्राप्त होती है। इसी प्रकार विभाग की प्रदर्शनी को देखने पहुंचे महासमुंद के ग्राम बड़े लोरम के राधेश्याम परिहार के द्वारा यह बताया गया कि योजनाओं की जानकारी लोगो तक पहुंचाने की यह पहल काफ़ी सराहनीय है, जहां एक ही स्टाल में सभी योजनाओं की सही जानकारी प्राप्त हो रही है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *