राहुल गांधी ने फेसबुक पर लगाया आरोप, कहां – “Facebook लोकतंत्र के लिए बहुत खराब है”, आखिर राहुल गांधी को क्यों ऐसा कहना पड़ा, आइए जानते है इसका सच्चाई..!

 

Facebook is bad for Democracy : कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के द्वारा बुधवार को यह आरोप लगाया कि सोशल मीडिया का एक प्रसिद्ध मंच फेसबुक लोकतंत्र के लिए बहुत ही खराब है। उन्होंने कुछ अंतरराष्ट्रीय मीडिया समूहों की खबरों को ट्विटर पर साझा करते हुए फेसबुक पर यह निशाना साधा है। राहुल गांधी के द्वारा फेसबुक का स्वामित्व रखने वाली कंपनी ‘मेटा’ के नाम का हवाला देते हुए यह कहा गया कि, ‘लोकतंत्र हेतु ‘मेटा-वर्स’ (बहुत ही खराब) है।’

यह जरूर पढ़ें : Holi Festival 2022, जानिए किन लोगों को भूलकर नही देखनी चाहिए होलिका दहन, आखिर क्या है इसका कारण और उपाय, शुभ मुहूर्त एवं पूरी जानकारी जरूर पढ़े..!

इससे पहले, कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के द्वारा फेसबुक तथा कुछ अन्य सोशल मीडिया कंपनियों की भारत देश की चुनावी राजनीति में ‘दखल’ का विषय लोकसभा में उठाया गया है, तथा सरकार से यह आग्रह किया गया है कि इस पर विराम लगाया जाना चाहिए। सोनिया गांधी के द्वारा यह भी कहा गया कि सोशल मीडिया का गलत उपयोग, लोकतंत्र को ‘हैक’ करने के लिए किया जा रहा है। उन्होंने यह दावा किया कि, ‘सत्तापक्ष की मिलीभगत से फेसबुक तथा दूसरे सोशल मीडिया मंचों के जरिये सामाजिक सद्भाव को जिस तरीके से खराब किया जा रहा है, वह हमारे लोकतंत्र हेतु काफी खतरा है। बड़े बड़े औद्योगिक समूहों एवं सरकार के बीच मिलीभगत है।’

यह भी पढ़ें : सेक्सटॉर्शन गैंग के चंगुल में फसकर दीपक देवांगन ने की थी आत्महत्या, गैंग का मुख्य आरोपी हुआ गिरफ्तार, जानिए क्या होता है सेक्सटॉर्शन..!


कांग्रेस अध्यक्ष के द्वारा यह भी कहा गया कि, ‘सरकार से आग्रह है कि दुनिया के सबसे बड़ी लोकतंत्र की चुनावी राजनीति पर सत्ता प्रतिष्ठान के साथ मिलकर फेसबुक तथा दूसरे सोशल मीडिया की ओर से जो सुनियोजित प्रभाव डाला जा रहा है, उस पर रोक लगाया जाना जरूरी है।’ उन्होंने जोर देकर यह भी कहा कि देश के लोकतंत्र तथा सामाजिक सद्भाव को बचाकर रखना है।

यह भी पढ़ें : इस बार होली में मुखौटा एवं स्प्रे रखेगी बैन, मोटर गाड़ी में 3 सवारी मिले तो बाइक जब्त।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *