CM बघेल के बेटे के शादी में शामिल होने छत्तीसगढ़ आयेगी प्रियंका गांधी वाड्रा, प्रियंका गांधी रविवार को चैतन्य बघेल के शादी में शामिल होने आएंगी छत्तीसगढ़


रायपुर छत्तीसगढ़ : छत्तीसगढ़ राज्य के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य बघेल के शादी समारोह में देशभर के कई दिग्गजों का जमावड़ा होगा। चैतन्य की शादी राजधानी रायपुर के एक निजी होटल में रविवार को होगा। शादी समारोह में पहुंचने हेतु कांग्रेस के नेता शानिवार को रायपुर पहुंचेंगे। चर्चा है कि कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव तथा उत्तर प्रदेश की प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा भी इस शादी समारोह में शामिल हो सकती हैं। हालांकि अब तक उनका आधिकारिक कार्यक्रम नहीं आया है। बताया यह जा रहा है कि मध्य प्रदेश के पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह, बीके हरिप्रसाद, केटीएस तुलसी, पीएल पुनिया, शक्ति सिंह गोहिल, चंदन यादव, सप्तगिरी शंकर उल्का रायपुर पहुंचेंगे। यह सभी नेता रविवार को शादी के इस कार्यक्रम में शामिल होने के बाद रवाना होंगे।


उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश के बाद अब पंजाब में भी बघेल कांग्रेस के प्रमुख प्रचारक : उत्तर प्रदेश तथा उत्तराखंड के साथ अब कांग्रेस के नेतृत्व में मुख्य्मंत्री भूपेश बघेल को पंजाब के विधानसभा चुनाव में भी पार्टी का प्रमुख प्रचारक बना दिया है। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी द्वारा पंजाब चुनाव के लिए पार्टी के 30 स्टार प्रचारकों की सूची जारी किया गया है। इस सूची में बघेल के अलावा कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी, प्रियंका वाड्रा, राहुल गांधी सहित अन्य नेता शामिल भी हैं। बघेल उत्तर प्रदेश राज्य के चुनाव में कांग्रेस के स्टार परचारक के साथ ही कांग्रेस के वरिष्ठ पर्यवेक्षक की भी पूरी जिम्मेदारी भी निभा रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *