छत्तीसगढ़ में आने वाले दो तीन दिनों में शीत लहर की चेतावनी, बर्फबारी और बारिश की भी संभावना : Weather Update Of Chhattisgarh State


रायपुर छत्तीसगढ़ : छत्तीसगढ़ राज्य में एक बार फिर मौसम में जबरदस्त बदलाव हुआ है। हवा की दिशा बदलने से फिर से कड़ाके की ठंड पड़ रही है। वहीं आने वाले दो दिनों तक लोगों को ठंड से राहत मिलने के आसार नहीं है। मौसम विभाग द्वारा इसे लेकर अलर्ट जारी किया गया है।


यह भी पढ़ें : नाबालिग बच्ची के साथ अपने ही परिवार के 6 नाबालिग सदस्यों ने किया दुष्कर्म : Gang Rape With Minor Girl In Chhattisgarh State 

बता दें कि राज्य में शुक्रवार से ठंडी हवाएं चल रही है। जिसके चलते तापमान में गिरावट दर्ज हुई है। वहीं अगले दो दिनों तक मौसम शुष्क रहने की संभावना है। मौसम विभाग की माने तो उत्तर दिशा से आ रही हवाओं के कारण 3 से लेकर 5 डिग्री तक तापमान गिरावट होने की संभावना। वहीं दिन के तापमान में विशेष परिवर्तन होने की संभावना नहीं है। इधर दक्षिण छत्तीसगढ़ राज्य में अगले दो दिनों में 2 से 3 डिग्री तक गिरावट हो सकती है।


यह भी पढ़े : तालाबों एवं मंदिरों का नगर रतनपुर बिलासपुर छत्तीसगढ़, अनेक इतिहास को समेटे हुए है रतनपुर, जानिए पूरी रहस्य।

मौसम विभाग द्वारा उत्तरी छत्तीसगढ़ के कई इलाकों में बारिश और ओलावृष्टि की संभावना जताई गई है। अंबिकापुर में कहीं—कहीं बारिश तथा ओलावृष्टि हई है। जिसके चलते आज तापमान में गिरावट हुई है। वहीं आज सरगुज़ा संभाग में पारा 3 से 4 डिग्री तक नीचे लुढ़का गया। जिसके बाद अब यहां फिर से शीत लहर किब्तारह ही हालात बन गई हैं।


यह भी पढ़े : बिलासपुर के आस पास की खूबसूरत जगह, अनेक पिकनिक स्पॉट एवं खूमने लायक जगह के बारे में जानिए।

मध्यप्रदेश के मौसम की बात करें तो यहां भी मौसम में जबरदस्त बदलाव हुआ है। इंदौर शहर में फिर ​से ठंड बढ़ गई है। दिन के तापमान में 2 डिग्री की गिरावट देखने को मिलीं है है। वहीं न्यूनतम तापमान भी करीब 8.7 डिग्री पहुंचा गया है। आने वाले दो-तीन दिन तक ठंड का असर रहेगा।


यह भी पढ़े : जानिए छत्तीसगढ़ की लोक गीत पांडवानी के बारे में, पांडवानी गीत क्या है किसे कहते है और इसकी सबसे प्रसिद्ध गायिका के बारे में।

 

प्रदेश में मौसम का मिजाज बदला हुआ है। बारिश के बाद कई जिलों के न्यूनतम तापमान में गिरावट हुई है। मौसम विभाग की माने तो ग्वालियर, दतिया, छतरपुर में कोहरा छाया रहेगा। इंदौर, भिंड, मुरैना,सीधी, उज्जैन, धार, शाजापुर में कोल्ड डे रह सकता है। धार, सागर में शीतलहर चलने की भी संभावना है।


इसे भी पढ़े: औरापानी जलप्रपात कोटा बिलासपुर छत्तीसगढ़, बिलासपुर के करीब स्थित बेस्ट वाटरफॉल, हमेशा बहती रहती है पानी की धारा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *